Home आमने सामने ट्रिपल इंजन की सरकार के राज में दिल्ली विकास की ओर पूरी...

ट्रिपल इंजन की सरकार के राज में दिल्ली विकास की ओर पूरी तेजी से बढ़ रही है : संजय गोयल

0
36
संजय गोयल

ट्रिपल इंजन की सरकार के राज में दिल्ली विकास की ओर पूरी तेजी से बढ़ रही है : संजय गोयल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की 27 अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज सुविधाएं विकसित करने के लिए 214.12 करोड़ रुपये के 53 प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया। किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट में होने वाले इन कामों से करीब 1.75 लाख लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। इस विषय पर बात करते हुए शाहदरा विधानसभा के भाजपा विधायक संजय गोयल ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के राज में दिल्ली विकास की ओर पूरी तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से 27 अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। श्री गोयल ने कहा कि सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं हर शख्स का अधिकार है और दिल्ली सरकार का यह लक्ष्य है कि विकास का लाभ दिल्ली के हर इलाके तक और गली तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इन 53 प्रोजेक्ट के तहत 1,062 सड़कों और गलियों का विकास किया जाएगा व इसके साथ ही 89.82 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 147.69 किमी ड्रेनेज नेटवर्क भी बनाया जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र का है जहां 14 अनाधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ रुपये की लागत से 27 विकास कार्य किए जाएंगे जिसके तहत 640 सड़क और गलियों, 50.71 किलोमीटर सड़क तथा 101.42 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क बनाने की योजना है। उन्होंने बताया कि इसी तरह बवाना में 38.83 करोड़ रुपये की लागत से 9 काम, मुंडका में 22.05 करोड़ रुपये से 5 काम, नरेला में 14.48 करोड़ रुपये से 4 काम और नांगलोई जाट में 33.25 करोड़ रुपये से 8 काम किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here