Home मैं भी रिपोर्टर लोनी रोड को चौड़ा करने का काम जमीनी स्तर पर जल्द हो...

लोनी रोड को चौड़ा करने का काम जमीनी स्तर पर जल्द हो लागू : देवेंद्र शर्मा

0
229
देवेंद्र शर्मा

लोनी रोड को चौड़ा करने का काम जमीनी स्तर पर जल्द हो लागू : देवेंद्र शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट विधानसभा क्षेत्रों की अनाधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपये की लागत से 53 विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इसी विषय पर बात करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी, लोनी रोड निवासी देवेंद्र शर्मा ने कहा कि सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक की जरूरत हैं और दिल्ली सरकार दिल्ली के हर क्षेत्र में इनके विकास पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि इन कार्यों से करीब 1.75 लाख नागरिकों को लाभ मिलेगा। श्री शर्मा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क, ड्रेनेज, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान करना ही दिल्ली सरकार का उद्देश्य है। श्री शर्मा ने बताया कि इन 53 कार्यों के तहत 27 अनधिकृत कॉलोनियों में 1,062 सड़क और गलियों का विकास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा करीब 89.82 किलोमीटर सड़क नेटवर्क और 147.69 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क को भी विकसित किया जाएगा जिससे स्थानीय आवागमन बेहतर होने के साथ साथ जल निकासी की व्यवस्था भी मजबूत होगी और जलभराव की समस्या कम करने में भी मदद मिलेगी। श्री शर्मा ने बताया कि सबसे अधिक कार्य किराड़ी में होंगे। उन्होंने बताया कि यहां 14 अनधिकृत कॉलोनियों में 105.51 करोड़ रुपये की लागत से 27 कार्य किए जाएंगे जिनमें 640 सड़क गलियां, 50.71 किलोमीटर सड़क और 101.42 किलोमीटर ड्रेनेज नेटवर्क शामिल है। श्री शर्मा ने बताया कि बवाना में 38.83 करोड़ के नौ, मुंडका में 22.05 करोड़ के पांच, नरेला में 14.48 करोड़ के चार और नांगलोई जाट में 33.25 करोड़ रुपये के आठ कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री से यह निवेदन करता हूं कि लोनी रोड को चौड़ा करने का भी जो काम चल रहा है, उसमें तेजी लाई जाए क्योंकि जब तक लोनी रोड को चौड़ा करने का काम कागजी योजना से जमीनी स्तर पर लागू नहीं होगा तब तक लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here