नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम संकल्प बद्ध है : संदीप कपूर
नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : दिल्ली नगर निगम ने वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे 501 सफाई कर्मचारियों को नियमित कर दिया है। महापौर प्रवेश वाही ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए सभी संबंधित कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों निगम द्वारा 296 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया था और अब 501 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है जो दर्शाता है कि निगम अपने सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारे सफाई कर्मचारी दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए राजधानी को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके योगदान को सम्मान देना और उनके हितों की रक्षा करना दिल्ली नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निगम की डेम्स कमेटी के चेयरमैन संदीप कपूर नें बधाई देते हुए कहा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम संकल्प बद्ध है | प्रवेश वाही ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली नगर निगम अपने कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। निगम के सफाई कर्मचारियों ने वर्षों से दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके परिश्रम और सेवा का सम्मान करना हमारा दायित्व है।” उन्होंने कहा कि 501 सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि उनके वर्षों के परिश्रम और सेवा को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे संबंधित कर्मचारियों और उनके परिवारों को रोजगार में अधिक स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा का आधार मिलेगा। महापौर ने कहा, “दिल्ली की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में हमारे सफाई कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं। उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना और उन्हें उनके अधिकारों का लाभ सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकताओं में शामिल है। हम कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।” दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनको अच्छा वातावरण उपलब्ध करवा कर दिल्ली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसी कड़ी में पहली बार रिकॉर्ड 501 कच्चे कर्मचारियों को एक ही बार में पक्का किया गया है |



