सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

बजट के आंकड़ो से ज्यादा जनता जमीन पर चाहती है विकास के काम : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
हाजी जरीफ
Advertisement

बजट के आंकड़ो से ज्यादा जनता जमीन पर चाहती है विकास के काम : हाजी जरीफ

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार): दिल्ली के तीनों शहरी निकायों को 1,850.66 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मिलने के बाद सरकार विकास कार्यों में तेजी आने का दावा कर रही है, लेकिन इस दावे पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली सरकार के अनुसार यह धनराशि मुख्य रूप से कचरा निस्तारण, स्थानीय सड़कों, स्ट्रीट लाइट, पार्कों, प्राथमिक विद्यालयों और स्थानीय स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कार्यों में इस्तेमाल की जानी है। सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद एवं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री हाजी जरीफ ने कहा कि दिल्ली की जनता को अब घोषणाओं और बजट के आंकड़ों से ज्यादा जमीन पर काम चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ों रुपये जारी होने को बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश कर रही है, लेकिन वास्तविक परीक्षा तब होगी जब इन पैसों से वार्डों की बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था, पार्कों, स्ट्रीट लाइट और अन्य नागरिक समस्याओं का समाधान दिखाई देगा। हाजी जरीफ ने आरोप लगाया कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन सरकार होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर नागरिक सुविधाओं को लेकर जनता को लगातार शिकायतें करनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल धनराशि जारी करने से विकास नहीं होता, बल्कि उसकी सही योजना, पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया, समयबद्ध कार्य और गुणवत्ता की निगरानी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि 1,850.66 करोड़ रुपये में से किस निकाय को कितनी राशि मिली और उसका क्षेत्रवार किस प्रकार उपयोग किया जाएगा। यदि सरकार वास्तव में पारदर्शिता के प्रति गंभीर है तो प्रत्येक वार्ड में स्वीकृत और पूरे किए गए कार्यों का विवरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि दूसरी किस्त में एमसीडी को 1,820.40 करोड़ रुपये, एनडीएमसी को 17.95 करोड़ रुपये और दिल्ली छावनी बोर्ड को 12.31 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में तीनों निकायों के लिए कुल BTA आवंटन 3,701.32 करोड़ रुपये है। हाजी जरीफ ने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल जनहित में होना चाहिए और इसकी जवाबदेही तय की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि केवल बजट जारी करने की घोषणा करने के बजाय यह भी बताया जाए कि कितने काम शुरू हुए, कितने पूरे हुए और उन पर कितना खर्च हुआ। उन्होंने कहा कि तभी सरकार के विकास के दावों की वास्तविक तस्वीर जनता के सामने आ सकेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *