दिल्ली सरकार के काम हवा हवाई होते है धरातल पर कुछ नहीं : हाजी जरीफ
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पीएम सूर्य घर पंजीकरण पोर्टल का शुभारंभ किया है जिसके तहत 3 किलोवाट तक के सोलर पैनल लगाने का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, उपभोक्ताओं का इसमें कोई व्यक्तिगत खर्च नहीं होगा। इसी विषय पर बात करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के महासचिव, कबीर नगर वार्ड से निगम पार्षद हाजी जरीफ ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी काम सिर्फ हवा हवाई होते है, सिर्फ दिखावे के लिए ही होते हैं, धरातल पर कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब से दिल्ली की सत्ता पर भाजपा बैठी है तब से भाजपा दिल्ली में काम करने की जगह, काम करने का दिखावा ज्यादा कर रही है। श्री जरीफ ने कहा कि हर दिन भाजपा कोई न कोई हवा हवाई, झूठा वादा कर देती है लेकिन धरातल पर देखो तो उन कार्यों के तहत कोई काम नहीं हुआ होता। उन्होंने कहा कि हर दिन दिल्ली सरकार किसी न किसी नई योजना की घोषणा कर देती है और यह दावा भी करती है कि इससे लोगों को लाभ मिलेगा लेकिन सच्चाई यह है कि वह सभी घोषणाएं कोरी ही साबित होती है, वह योजनाएं कभी भी जमीनी स्तर पर लागू होती ही नहीं है। श्री जरीफ ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को भ्रमित करने का काम कर रही है, जनता के हित में काम करने की जगह काम करने का अपना झूठा प्रचार प्रसार कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली सरकार को यह सलाह देता हूं कि सिर्फ खाली घोषणा करने की जगह दिल्ली सरकार लोगों के लिए काम करना शुरू करें और झूठे वादे करने की जगह ऐसे काम करें कि सच में लोगों को उनका लाभ मिले।



