
डूसू चुनाव के नतीजे इस बात का सबूत कि छात्रों को भाजपा पर है पूरा भरोसा : मुकेश बंसल
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली यूनिवर्सिटी के चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है जबकि एक पद निर्दलीय ने जीता है। इसी विषय पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के नतीजों ने यह बात साबित कर दी है कि कांग्रेस व एनएसयूआई भाजपा और एबीवीपी की छवि को कितना ही खराब करने की कोशिश क्यों न कर ले लेकिन इस देश के युवाओं को, इस देश के छात्रों को, छात्राओं को भाजपा पर, एबीवीपी पर पूरी तरह से भरोसा है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी को मिली इतनी शानदार जीत इस बात का सबूत है कि अपने अच्छे भविष्य के लिए छात्रों को भाजपा के शासन पर, एबीवीपी के कार्यों पर पूर्ण विश्वास है। श्री बंसल ने कहा कि डूसू के चुनाव में एबीवीपी को मिली शानदार जीत भाजपा के लिए भी अच्छी बात है क्योंकि इस जीत का अर्थ है कि युवा छात्र शक्ति भाजपा और एबीवीपी के साथ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देशभर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम के नाम पर कितना ही नाटक क्यों न कर ले, कितना ही झूठ क्यों न बोल ले लेकिन छात्र सच्चाई जानते हैं, युवा सच्चाई जानते हैं, वह जानते हैं कि भाजपा और एबीवीपी लगातार छात्रों के हित में काम कर रही है और आगे भी अच्छे काम को करने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है।






आपकी राय