Home मैं भी रिपोर्टर अवैध शराब के कारोबार पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई सिर्फ एक दिखावा...

अवैध शराब के कारोबार पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई सिर्फ एक दिखावा : परमानंद शर्मा

0
112

अवैध शराब के कारोबार पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई सिर्फ एक दिखावा : परमानंद शर्मा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : राजधानी दिल्ली में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती पांच महीनों (अप्रैल से अगस्त) के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 725 एफआईआर दर्ज की हैं और 730 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए 197 वाहनों को भी जब्त किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली सरकार अवैध शराब के कारोबार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। इसी विषय पर बात करते हुए राम नगर वार्ड से कांग्रेस के पूर्व निगम प्रत्याशी परमानंद शर्मा ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर दिल्ली सरकार की कार्रवाई बस एक दिखावा है और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई का नाटक करके भाजपा ने खुद यह बात स्वीकार कर ली है कि दिल्ली में भाजपा की नाक के नीचे अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और वह भी बड़े स्तर पर। श्री शर्मा ने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि दिल्ली में इतने बड़े स्तर पर अवैध शराब के कारोबार का धंधा चल रहा हो और दिल्ली सरकार व प्रशासन को इसकी भनक तक न हो। उन्होंने कहा कि लेकिन ऐसा जरूर हो सकता है कि जनता को भ्रमित करने के लिए, उनको धोखे में रखने के लिए दिल्ली सरकार और प्रशासन ने मिलकर यह कार्रवाई का ढोंग किया हो। श्री शर्मा ने कहा कि जब से भाजपा दिल्ली की सत्ता पर बैठी है तब से भाजपा यही कर रही है, भाजपा हर काम सिर्फ जनता को भ्रमित करने के लिए करती है, दिल्ली सरकार के सभी काम सिर्फ हवा हवाई होते है, धरातल पर कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार दिखावे की राजनीति कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here