Youth Congress: मंगेश अग्रवाल को आदर्श नगर विधानसभा से नियुक्त किया युवा कांग्रेस का अध्यक्ष
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली में विधानसभा के कुछ नए अध्यक्ष नियुक्त किये आदर्श नगर विधानसभा से युवा और संघर्षशील मंगेश अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया मंगेश अग्रवाल ने कहा कि जिस तरीके से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब और दिल्ली के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा जनरल सेक्रेटरी इंचार्ज खुशबू शर्मा दिल्ली में युवा कांग्रेस जनता व युवाओं की लड़ाई लड़ रहे है जिला अध्यक्ष टोनी मेहरा के साथ मिलकर उसे लड़ाई को मजबूती के साथ हम लड़ेंगे और राहुल गांधी के हाथ मजबूत करेंगे |
आजादपुर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष भारत सिंह राघव नें मंगेश अग्रवाल को यह दायित्व सौंपने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है | उन्होंने कहा मंगेश अग्रवाल की नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी | वहीं मंगेश अग्रवाल नें कहा पार्टी नेत्रत्व नें उन पर जो भरोसा जताया है वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगें तथा सन्गठन की मजबूती के लिए काम करेगें |



