सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Delhi Women Safety: महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत : मुकेश गोयल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Women Safety: महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत : मुकेश गोयल

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली महिला आयोग के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित इस बैठक में आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता, सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस विषय पर बात करते हुए सांसद प्रतिनिधि उत्तर पूर्वी जिला भाजपा मुकेश गोयल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के प्रति दिल्ली सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और इसी को सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता संबंधित विभाग के साथ बैठक भी कर रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा। श्री गोयल ने बताया कि इस बैठक में आयोग को कहा गया है कि वे कॉलेजों में अभियान चलाकर छात्राओं को ऑनलाइन उत्पीड़न, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर ठगी और अन्य डिजिटल अपराधों से बचने के उपायों की जानकारी दे तथा किसी घटना की स्थिति में शिकायत कहां और किस प्रकार दर्ज कराई जाए, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराए।
उन्होंने बताया कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया है कि घरेलू हिंसा, मानव तस्करी, यौन शोषण और उत्पीड़न जैसी शिकायतों के लिए महिलाओं को सरल, सुलभ और भरोसेमंद व्यवस्था मिले, ऑनलाइन शिकायत प्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिसमें महिला आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सके और उसके निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी भी उसे मिलती रहे। श्री गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आयोग की कार्यप्रणाली को महिलाओं की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप और अधिक प्रभावी बनाने तथा शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता सुनिश्चित करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा केवल कानून बनाने से ही सुनिश्चित नहीं होगी, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों से जागरूक करने से सुनिश्चित होगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *