Onion Price Relief : महंगाई से लोगों को राहत देने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है भाजपा सरकार : गुरमीत सिंह सूरा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : प्याज की कीमत लगातार बढ़ रही है, इसी बीच दिल्ली में कांदा एक्सप्रेस से प्याज आया है। ये प्याज दिल्ली के अलग अलग इलाकों में 35 रुपये किलो के दाम पर मिलेगा। इस विषय पर बात करते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह सूरा ने कहा कि दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच आम लोगों को राहत देगा केंद्र सरकार का यह फैसला। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 से दिल्ली में प्याज 35 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री एनएएफईडी और एनसीसीएफ की ओर से मोबाइल वैन और तय रिटेल दुकानों के जरिए होगी। श्री सूरा ने बताया कि भाजपा सरकार का उद्देश्य बाजार में प्याज की सप्लाई बढ़ाकर खुदरा कीमतों को नियंत्रित करना और लोगों को राहत देना है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 40 जगहों पर 35 रुपये किलो की दर से प्याज बेचा जाएगा जिनमें सीजीओ कॉम्प्लेक्स, कृषि भवन, एनसीयूआई कॉम्प्लेक्स, सीआर पार्क, पुष्पा भवन, काकाजी नगर, एफसीआई बाराखंभा रोड, जोधपुर हॉस्टल पंडारा पार्क, आश्रम, किडवई नगर, बिकाजी कामा प्लेस, दिल्ली कैंट, आईएनए मार्केट, लाजपत नगर, जंगपुरा और विश्वविद्यालया मेट्रो समेत कई इलाके शामिल हैं। श्री सुरा ने बताया कि सरकार के बिक्री नेटवर्क में दिल्ली के कई दूसरे इलाकों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि संत नगर, अलीपुर, बकोली, स्वरूप नगर, शाहाबाद, सदर बाजार, रोहिणी सेक्टर 22, अवंतिका, विजय विहार, नाथूपुरा, शालीमार बाग, इंद्रलोक, बुध विहार, लोकनायक पुरम, टिकरी बॉर्डर, नजफगढ़ बस स्टैंड, कीर्ति नगर, भजनपुरा, अशोक पार्क, बवाना जेजे कॉलोनी और प्रेम नगर में भी 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जाएगा। श्री सूरा ने बताया कि बारिश की वजह से प्याज की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रही थी जिसके कारण पिछले कई दिनों से प्याज के दामों में लगातार इजाफा हो रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार प्याज की कीमतों को कम करने का पूरा प्रयास कर रही थी और इसी के तहत सरकार ने कांदा एक्सप्रेस के जरिए दिल्ली में प्याज पहुंचाया है ताकि लोगों को प्याज की कीमतों से थोड़ी राहत मिल सके।



