Home मैं भी रिपोर्टर Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता अभियान में दिल्ली के सभी लोग ले बढ़...

Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता अभियान में दिल्ली के सभी लोग ले बढ़ चढ़ कर हिस्सा : दर्शन सिंह

0
5

Delhi Cleanliness Campaign स्वच्छता अभियान में दिल्ली के सभी लोग ले बढ़ चढ़ कर हिस्सा : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शहर व्यापी स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया है जो 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक राष्ट्रीय राजधानी में चलाया जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, मंत्री आशीष सूद, एमसीडी मेयर प्रवेश वाही, विधायक अभय वर्मा और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा नवीन शाहदरा जिला के पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन सिंह ने कहा कि दिल्ली को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाने की ओर दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम का यह बहुत बड़ा अभियान है। उन्होंने बताया कि सरकारी विभाग, नागरिक एजेंसियां, आरडब्ल्यूए और बाजार संगठन सामूहिक कार्रवाई के माध्यम से इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेंगे। श्री सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाना, कचरे का स्रोत-आधारित पृथक्करण, एकल-उपयोग प्लास्टिक को कम करना और तीन आर (कम करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें) के सिद्धांत को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ व साफ रखना सिर्फ दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम का नहीं बल्कि हर एक नागरिक का कर्तव्य है। श्री सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता को भी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान में उत्कृष्ट स्वच्छता प्रयासों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वार्डों को 1 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त होगी। श्री सिंह ने कहा कि मैं दिल्लीवासियों से यह अपील करता हूं कि सभी स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। उन्होंने कहा की जैसे दिल्ली की जनता ने दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम के अभी तक के सभी अभियानों को सफल बनाया है ठीक उसी तरह से इस अभियान को भी सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here