यमुना जी की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार है पूरी तरह से प्रतिबद्ध : गुरमीत सिंह सूरा
नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली प्रदेश भाजपा सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुरमीत सिंह सूरा का कहना है कि यमुना जी की साफ सफाई को लेकर दिल्ली सरकार है पूरी तरह से प्रतिबद्ध और कर रही है हर संभव कार्य। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय दिल्ली की जनता से यह वादा किया था कि सरकार बनने के बाद भाजपा दिल्ली में यमुना जी की साफ सफाई को लेकर कार्य करेगी और अपने वादे के तहत जब से दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है तभी से भाजपा ने यमुना जी की साफ सफाई को लेकर कार्य शुरू कर दिए हैं, कई लाभकारी योजनाओं का ऐलान किया है जिनका काम जमीनी स्तर पर बहुत तेजी से चल रहा है। श्री सूरा ने कहा कि भाजपा के द्वारा किए गए कार्यों का नतीजा भी देखने को मिल रहा है और यमुना जी का पानी पहले के मुकाबले काफी साफ हुआ है। उन्होंने बताया कि यमुना जी में गंदा पानी जाने से रोकने के लिए 15 नए विकेंद्रीकृत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और नजफगढ़ क्षेत्र के लिए विशेष प्लांट दिल्ली सरकार के द्वारा मंजूर किए गए हैं। श्री सूरा ने कहा कि यमुना जी की साफ सफाई को लेकर दिल्ली सरकार बहुत ज्यादा सतर्क है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यमुना रिवरफ्रंट और विभिन्न घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया जिसमें 500 से अधिक सामाजिक व धार्मिक संगठन और हजारों नागरिकों ने भाग लिया और यमुना जी के तट की साफ सफाई की। श्री सूरा ने बताया कि इस सफाई अभियान के माध्यम से प्लास्टिक कचरा, पूजन सामग्री व खंडित मूर्तियों के सुरक्षित निपटान और रिसाइक्लिंग पर जोर दिया गया और लोगों में यह संदेश दिया कि यमुना जी की साफ सफाई को बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को पूरा करने के लिए दिल्ली सरकार पूरा प्रयास कर रही है।



