Home मैं भी रिपोर्टर Vinod Jais: ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता से किए अपने...

Vinod Jais: ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को धीरे धीरे कर रही है पूरा : विनोद जायस

0
5

Vinod Jais: ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को धीरे धीरे कर रही है पूरा : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 अगस्त 2026 से दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके खाते में दी जाएगी। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद जायस ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली की जनता से किए अपने हर वादे को धीरे धीरे कर रही है पूरा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की महिलाओं से यह वादा किया था कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनती है तो दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे और अपने वादे के तहत भाजपा शासित दिल्ली सरकार ने दिल्ली लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है। श्री जायस ने बताया कि इसके लिए आधिकारिक दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार की इस योजना से दिल्ली की लगभग 17 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
श्री जायस ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए महिला को आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिल्ली में 10 साल निवास का प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि यह राशि केवल खाते में नहीं जाएगी, यह महिलाओं के आत्मविश्वास को जगाएगी, निर्णय लेने की शक्ति बढ़ाएगी और जीवन को अपने ढंग से जीने का साहस देगी। श्री जायस ने बताया कि इस योजना के पात्रता के नियम के तहत इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होगी, महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी होनी चाहिए, महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना सरकार की उन अहम कल्याणकारी योजनाओं में से एक है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को आर्थिक मदद पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here