सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली सरकार अपने वादे के तहत देगी दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता : विनोद जायस

2 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

Advertisement

दिल्ली सरकार अपने वादे के तहत देगी दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक सहायता : विनोद जायस

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ):  महिला समृद्धि योजना जिसे अब दिल्ली लक्ष्मी योजना नाम दिया गया है, रक्षा बंधन पर्व से शुरू हो सकती है। इसके तहत पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार की ओर से 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए पात्रता मानदंड भी तय कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई एक हाई लेवल बैठक में इससे जुड़े निर्देश दिए गए है और इस सरकारी योजना के नए नाम को भी मंजूरी दी गई है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा उत्तर पूर्वी जिला के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद जायस ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय दिल्ली की महिलाओं से जो वादा किया था उसे पूरा करने के लिए निर्देश दे दिए है और बहुत जल्द ही दिल्ली की पात्र महिलाओं को दिल्ली सरकार की ओर से 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने लगेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। श्री जायस ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी की लाखों महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता, आत्मनिर्भरता और सम्मान को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक पारदर्शी, सरल और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। श्री जायस ने बताया कि इस योजना के तहत ऐसे परिवारों को लाभ नहीं मिलेगा जिनके पास चार पहिया वाहन है या जिनके किसी सदस्य का आपराधिक रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा कि काफी समय से दिल्ली की महिलाएं इस योजना के लागू होने का इंतजार कर रही थी और अब उनका इंतजार अगले माह समाप्त हो सकता है और पूरी उम्मीद है कि दिल्ली सरकार रक्षा बंधन तक इस योजना को लागू कर देगी। श्री जायस ने बताया कि इस योजना का लाभ उस परिवार को मिलेगा जिसकी वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इसी तरह दिल्ली सरकार आगे भी दिल्ली की जनता से किए अपने वादों को पूरा करेगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *