सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ पर अस्पताल से एक्शन में डिप्टी सीएम शिंदे, हाई-लेवल मीटिंग कर दिए सख्त निर्देश

4 मिनट पढ़ें

Maharashtra Rain: महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ पर अस्पताल से एक्शन में डिप्टी सीएम शिंदे, हाई-लेवल मीटिंग कर दिए सख्त निर्देश

महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने कई जिलों में हालात गंभीर कर दिए हैं। मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और कोंकण क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में रखी। उन्होंने अस्पताल के बिस्तर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वरिष्ठ अधिकारियों, मंत्रियों और प्रशासनिक टीम के साथ हाई-लेवल बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की और राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के कड़े निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम शिंदे फिलहाल थकान और गले में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें सलाइन सपोर्ट दिया जा रहा है। इसके बावजूद उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री, भोजन, दवाइयां और आवश्यक सुविधाएं बिना किसी देरी के पहुंचाई जाएं तथा बचाव अभियान को और तेज किया जाए।

राज्य में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। विशेष रूप से कोंकण क्षेत्र में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि रायगढ़ जिले में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। कई इलाकों में जलभराव के कारण सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का अभियान जारी है।

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम शिंदे ने शिवसेना के कार्यकर्ताओं, मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को भी राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनें, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राहत कार्यों की निगरानी करें और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं।

उन्होंने रायगढ़ और रत्नागिरी के प्रभारी मंत्रियों भरत गोगावले, योगेश कदम और उदय सामंत को विशेष निर्देश देते हुए महाड सहित पूरे रायगढ़ जिले की स्थिति पर लगातार नजर रखने को कहा। साथ ही आदेश दिया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यक्तिगत रूप से दौरा कर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुंबई के प्रभारी मंत्री के रूप में भी एकनाथ शिंदे ने अस्पताल से ही मुंबई नगर निगम आयुक्त अश्विनी भिड़े के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुंबई में मानसून प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा की और सभी नगर निगम अधिकारियों को फील्ड में मौजूद रहकर नागरिकों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की प्रतिक्रिया तेज और प्रभावी होनी चाहिए।

हाल के दिनों में मुंबई में पेड़ गिरने की घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए डिप्टी सीएम ने खतरनाक और झुके हुए पेड़ों को तत्काल हटाने का आदेश दिया। इसके अलावा खुले मैनहोल को सुरक्षित करने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों का व्यापक ऑडिट कराने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी संबंधित विभागों को दिए गए।

इस बीच नागोठाणे क्षेत्र में भूस्खलन की सूचना मिलने के बाद डिप्टी सीएम शिंदे के निर्देश पर मंत्री भरत गोगावले तुरंत रायगढ़ के लिए रवाना हो गए। उन्हें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने, स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने और स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर है और लगातार सुधार हो रहा है। अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरकारी कामकाज जारी रखा, जिससे राज्य में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की लगातार निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *