संजय कुमार सैन ने आषाढ़ मास में पौधा लगाकर की प्रकृति पर्यावरण हरेला पौधारोपण की शुरुआत
नई दिल्ली ( हर्ष भारद्वाज ) : दिल्ली। पर्यावरण, प्रकृति और जलवायु संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से आषाढ़ से श्रावण मास, वर्षा ऋतु तक विश्व हरेला परिवार महोत्सव के तहत इस वर्ष दिल्ली में व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। आषाढ़ मास से पौधा रोपण से शुरू होकर श्रावण मास तक चलने वाले इस महाअभियान के अंतर्गत राजधानी में करीब 200 स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का मुख्य समारोह 19 जुलाई को यमुना विहार में आयोजित होगा जहां पर्यावरण विचार गोष्ठी, पौधारोपण संकल्प और उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित अन्य प्रांतों के भव्य रंगारंग भारतीय संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तथा संघ परिवार के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार के नेतागण व विभिन्न समाज तथा गैर राजनीतिक संगठनों पर्यावरण प्रकृति पौधारोपण में हिस्सा लेंगे हरेला महोत्सव परिवार दिल्ली के संरक्षक व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार सैन (डीआईजी सीआईएसएफ) एवं पर्यावरण प्रेमी ने बताया कि वृक्ष ही स्वस्थ जीवन और स्वच्छ प्रकृति पर्यावरण की सुंदरता ही जीवन का सबसे बड़ा आधार हैं।

उनका कहना है कि यदि हर व्यक्ति नियमित रूप से पौधारोपण करे तो प्रदूषण नियंत्रण और जलवायु संतुलन की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है। डीआईजी सैन ने कहा बताया कि यह हरेला महोत्सव परिवार का 25 व रजत जयंती वर्ष है 25 साल पूर्ण होने पर इस रजत जयंती वर्ष में हरेला परिवार व संघ परिवार के पर्यावरण संरक्षण स्वयंसेवकों के साथ प्रधानमंत्री का आह्वान पर एक पौधा “माँ” के नाम से इस अभियान को तीव्र गति प्रदान की जाएगी | विश्व हरेला महोत्सव परिवार दिल्ली प्रांत प्रमुख ताराचंद्र उपाध्याय ने बताया कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक पौधारोपण का संकल्प ले तो करोड़ों नए वृक्ष तैयार हो सकते हैं जिससे पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। हरेला महोत्सव से जुड़े कार्यकर्ताओं के अनुसार यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है बल्कि प्रकृति संरक्षण को जन-जन का संस्कार बनाने की पहल है जिसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।



