Home आमने सामने नई ईवी पॉलिसी से प्रदूषण कम होगा, हवा स्वच्छ होगी और परिवहन...

नई ईवी पॉलिसी से प्रदूषण कम होगा, हवा स्वच्छ होगी और परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी : दीपक गाबा

0
5
deepak gaba

नई ईवी पॉलिसी से प्रदूषण कम होगा, हवा स्वच्छ होगी और परिवहन व्यवस्था भी मजबूत होगी : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी लागू हो रही है सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका ऐलान किया है। इस पॉलिसी के तहत ईवी गाड़ी खरीदने पर ग्राहकों को बड़ी छूट और सब्सिडी देने की प्लानिंग है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा ने कहा कि दिल्ली सरकार की इस नई ईवी पॉलिसी का लक्ष्य लोगों को ईवी गाड़ी खरीदने के लिए बढ़ावा देना है जिससे ईंधन की बचत भी होगी, प्रदूषण की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी और पर्यावरण भी साफ व स्वच्छ रहेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार का उद्वेश्य दिल्ली को ईवी कैपिटल बनाने का है। श्री गाबा ने बताया कि इस नई ईवी पॉलिसी के तहत करीब 15000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है जिससे इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि नई ईवी नीति से दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा तो मिलेगा ही बल्कि हवा भी स्वच्छ होगी और परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। श्री गाबा ने बताया कि नई पॉलिसी लागू होने के बाद ईवी सेक्टर में निजी निवेश और नई परियोजनाओं को भी गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पूरे देश में एकमात्र ऐसा राज्य है जो इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इतनी बड़ी पॉलिसी ला रहा है। श्री गाबा ने बताया कि इस नई पॉलिसी में दोपहिया वाहन, तीन पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, एन 1 कैटेगरी के ट्रक, ग्रामीण सेवा इत्यादि सभी तरह के वाहनों को शामिल किया गया है जिसका सीधा लाभ आम दिल्लीवासियों को पूरी तरह से मिलेगा। उन्होंने बताया कि नई पॉलिसी के तहत दिल्ली सरकार के द्वारा प्योर इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर 100 प्रतिशत रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन छूट का ऐलान किया गया है लेकिन चार पहिया वाहनों पर ये नियम केवल उन गाड़ियों पर ही लागू होगा जिनकी एक्स शोरूम कीमत 30 लाख रुपये तक या उससे कम होगी यानी देश में बिकने वाले ज्यादा इलेक्ट्रिक पैसेंजर कार इस नियम के भीतर आ जाएंगे। श्री गाबा ने बताया कि इस पॉलिसी को हर लेवल पर चर्चा करने के बाद ही अप्रूव किया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य दिल्ली राज्य को पॉल्यूशन फ्री बनाना है और दिल्ली की जनता को साफ, स्वच्छ व सुंदर वातावरण उपलब्ध करवाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here