सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Jaipur Factory Fire: जयपुर के खो नागोरियान इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 लोगों की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Jaipur Factory Fire: जयपुर के खो नागोरियान इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 3 लोगों की मौत

राजस्थान की राजधानी जयपुर के खो नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने के बाद फैक्ट्री में तेज धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों का जयपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है, जहां कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह हादसा जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र के खो नागोरियान इलाके में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिस मकान में आग लगी, वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 70 गज के छोटे प्लॉट में यह फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। हादसे के समय फैक्ट्री के भीतर कुल आठ लोग मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक फैक्ट्री से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में तेज धमाकों के साथ आग फैल गई। धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। कई लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Advertisement

जयपुर के जिलाधिकारी संदेश नायक ने हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं पांच घायल लोगों को जयपुरिया अस्पताल और एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन लोगों को एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार कई घायल 50 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि प्रशासन ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आखिर आवासीय इलाके में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री कैसे संचालित हो रही थी और स्थानीय प्रशासन को इसकी जानकारी थी या नहीं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में पटाखा बनाने का काम बेहद खतरनाक था और पहले भी कई बार शिकायतें की गई थीं। हादसे के बाद प्रशासन पर अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और प्रशासन मृतकों की पहचान तथा घायलों के परिजनों से संपर्क करने में जुटा हुआ है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *