सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Khan Sir Arrest Stay: खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

3 मिनट पढ़ें

Khan Sir Arrest Stay: खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, फायरिंग मामले में गिरफ्तारी पर लगी रोक

बिहार के चर्चित कोचिंग शिक्षक फैज़ल खान उर्फ खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना सिविल कोर्ट ने मंगलवार को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद खान सर को अंतरिम सुरक्षा मिल गई है और पुलिस अब उन्हें तत्काल गिरफ्तार नहीं कर सकेगी।

खान सर के खिलाफ पटना पुलिस ने आर्म्स एक्ट और जानलेवा हमले से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की थी। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच खान सर की ओर से उनके वकील अरविंद कुमार महुआर ने शनिवार को ऑनलाइन अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी, जिस पर मंगलवार को सुनवाई हुई।

सुनवाई के बाद खान सर के वकील ने बताया कि कोर्ट ने फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उन्हें प्रोटेक्शन बेल दी है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस खान सर को गिरफ्तार नहीं कर सकती और उन्हें अस्थायी राहत मिल गई है। वकील के अनुसार कोर्ट ने पुलिस से इस मामले की केस डायरी तलब की है और उसी के आधार पर आगे अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी।

अदालत ने फिलहाल मामले में अगली सुनवाई की तारीख तय नहीं की है। वकील ने बताया कि कोर्ट में जो दलीलें पेश की गईं, उन्हें सुनने के बाद न्यायालय ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने का फैसला लिया। अब पुलिस जब केस डायरी कोर्ट में दाखिल करेगी, उसके बाद नियमित अग्रिम जमानत पर आगे सुनवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर 2 जून की रात हुई फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना से जुड़ा है। घटना के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। खान सर की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में ज्ञान बिंदू कोचिंग सेंटर के निदेशक रौशन आनंद को मुख्य आरोपी बनाया गया था।

वहीं दूसरी तरफ रौशन आनंद के कोचिंग सेंटर की ओर से भी एक वीडियो जारी कर खान सर पर गंभीर आरोप लगाए गए। वीडियो में दावा किया गया कि खान सर ने खुद फायरिंग करवाई और जानलेवा हमले की साजिश रची। इसके बाद कदमकुआं थाना में खान सर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई थी।

मामले के सामने आने के बाद से पटना के कोचिंग जगत में हलचल मची हुई है। दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के चलते पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, वीडियो क्लिप और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी जुटा रही हैं।

कोर्ट से राहत मिलने के बाद फिलहाल खान सर को बड़ी कानूनी राहत जरूर मिली है, लेकिन मामले की जांच अभी जारी है। अब सबकी नजर पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश की जाने वाली केस डायरी और अगली सुनवाई पर टिकी हुई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *