सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Firozpur Murder Case: फिरोजपुर में काला गाबा हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Firozpur Murder Case: फिरोजपुर में काला गाबा हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा हड़कंप

पंजाब के फिरोजपुर जिले में हुए चर्चित काला गाबा हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर आ गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट में खुद को आर.डी. धालीवाल, हरमन संधू और टायसन बिश्नोई बताया गया है। पोस्ट की शुरुआत “राम-राम सभी भाइयों को” लिखकर की गई है। इसमें दावा किया गया कि पंजाब के माखू क्षेत्र में हुए काला गाबा हत्याकांड की जिम्मेदारी वे लेते हैं। पोस्ट में कहा गया कि मृतक ने ऐसी हरकतें की थीं जिन्हें गैंग माफ नहीं कर सकता था और इसी वजह से उसे निशाना बनाया गया।

पोस्ट में यह भी आरोप लगाया गया कि काला गाबा ने एक गरीब परिवार के युवक की जिंदगी बर्बाद कर दी थी और उसकी बहन को परेशान करता था। पोस्ट के अनुसार गैंग ने इस मामले में उससे संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन उसने उनका फोन ब्लॉक कर दिया था। दावा किया गया कि वे पिछले दो वर्षों से उसका इंतजार कर रहे थे और बाद में उन्होंने वही किया जो “धर्म सिखाता है।”

सोशल मीडिया पोस्ट में कई लोगों को खुली धमकियां भी दी गई हैं। पोस्ट में कहा गया कि जिन लोगों से गैंग के सदस्यों ने संपर्क किया है, वे इसे हल्के में न लें। विशेष रूप से कुछ डॉक्टरों और पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े प्रोड्यूसरों का जिक्र करते हुए चेतावनी दी गई कि गैंग उन्हें भूला नहीं है। पोस्ट में धमकी भरे अंदाज में कहा गया कि साल के 365 दिनों में अगर उनका एक दिन भी आ गया तो सीधा सीने पर गोली चलेगी, चाहे व्यक्ति दुनिया के किसी भी देश में क्यों न चला जाए।

Advertisement

पोस्ट में गैंग के कुछ पूर्व साथियों पर भी निशाना साधा गया है। दावा किया गया कि उनके कुछ पुराने साथी उनसे अलग होकर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गए हैं और खुद को बड़ा गैंगस्टर समझने लगे हैं। पोस्ट में यह भी कहा गया कि उनके भाइयों की पूरी “आर्मी” उनके साथ खड़ी है और जल्द मुलाकात होगी।

पोस्ट का अंत “वेट एंड वॉच”, “जय श्री राम” और “सलाम शहीदों नू” जैसे संदेशों के साथ किया गया है। हालांकि अभी तक पुलिस की ओर से इस सोशल मीडिया पोस्ट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्ट की प्रामाणिकता की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच हत्याकांड और वायरल पोस्ट को लेकर फिरोजपुर समेत पंजाब के कई इलाकों में चर्चा तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया गतिविधियों और संबंधित लोगों पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित न हो।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *