Home धर्म-कर्म Devendra Yadav Delhi:श्रीमद् भागवत कथा से हमें निष्काम भाव से कर्म पथ...

Devendra Yadav Delhi:श्रीमद् भागवत कथा से हमें निष्काम भाव से कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है : देवेन्द्र यादव

0
27

Devendra Yadav Delhi:श्रीमद् भागवत कथा से हमें निष्काम भाव से कर्म पथ पर चलने की प्रेरणा मिलती है : देवेन्द्र यादव

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : अधिक मास के पावन मौके पर बुराड़ी के मशहूर समाजसेवी और करावल नगर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज और उनके परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह के समापन दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव भी भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इनके साथ पूर्व विधायक भीष्म शर्मा,वरिष्ठ नेता रोमेश सब्बरवाल. डॉ पीके मिश्रा प्रमोद जयंत नरेश राणा ने भी आयोजन में पहुंचकर कथा ज्ञान रस का आनंद लिया और वहां उपस्थित लोगो को जीवन सुगम बनाने के लिए प्रभु कथा से सीख लेने का आह्वान किया। देवेंद्र यादव व का कहना था कि श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से हमें निष्काम भाव से कर्म पथ पर चलने की जो प्रेरणा मिलती है वह बेमिसाल है। अगर मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में कर्म पथ पर चलने की बात की जाए तो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण बाल रूप में ग्वाल बालों के साथ रहकर उनकी पीड़ाओं को समझते हैं, और उन पीड़ाओं को कभी कालिया नाग का दमन कर तो कभी गोवर्धन धारण कर दूर करते हैं, तो कभी पांडवों को वनवास काल से निकालकर उन्हें महाभारत विजेता बना उन्हें न्याय दिलवाते हैं, ठीक उसी तरह हमारे नेता राहुल गांधी भी पीड़ितों की, वंचितों की, दीनो की, जरुरत मंदो की आवाज बनकर उनको न्याय दिलवाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सबके आदर्श रहे बापू महात्मा गांधी ने गीता सार के आधार पर ही सत्य और अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजादी दिलवाई। और गीता ज्ञान देते समय स्वयं प्रभु श्री कृष्ण जी कहते हैं कि कर्म करो फल की इच्छा मत करो। बस, शुरू से आजतक इसी सार पर कांग्रेस पार्टी भी चलती आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here