सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Maharashtra Tiger Attack: चंद्रपुर में बाघ के हमले से 4 महिलाओं की मौत, जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं सभी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Maharashtra Tiger Attack: चंद्रपुर में बाघ के हमले से 4 महिलाओं की मौत, जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई थीं सभी

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जंगल में तेंदू पत्ता तोड़ने गई चार महिलाओं की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह घटना चंद्रपुर जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाएं जंगल में तेंदू पत्ते इकट्ठा करने गई थीं। तेंदू पत्तों का इस्तेमाल मुख्य रूप से बीड़ी बनाने में किया जाता है। महिलाएं जंगल में पत्ते तोड़ने में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। हमले में चारों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

मृत महिलाओं की पहचान कावादाबाई मोहुरले (45), अनीताबाई मोहुरले (40), सुनीता मोहुरले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। सभी महिलाएं गुंजेवाही गांव की रहने वाली थीं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार जंगल के आसपास सुरक्षा बढ़ाने और बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

फिलहाल वन विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि बाघ ने चारों महिलाओं पर एक साथ हमला किया था या अलग-अलग स्थानों पर यह हमला हुआ। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

मुख्य वन संरक्षक आर एम रामानुजन ने बताया कि सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की टीम मौके पर भेज दी गई थी। उन्होंने कहा कि पंचनामा और शुरुआती जांच के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी। वन विभाग की टीम आसपास के जंगलों में लगातार निगरानी कर रही है ताकि ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से जंगल में अकेले न जाने और सतर्क रहने की अपील की है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में पिछले कुछ समय से बाघों की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *