सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की POK में गोली मारकर हत्या

3 मिनट पढ़ें

Pulwama Terror Attack: पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की POK में गोली मारकर हत्या

2019 Pulwama Attack के मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल आतंकी हमजा बुरहान उर्फ ‘डॉक्टर’ की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अज्ञात बंदूकधारियों ने मुजफ्फराबाद के पास एक जंगल क्षेत्र में उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हमजा बुरहान, जिसका असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार बताया गया है, मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा इलाके का रहने वाला था। वह लंबे समय से POK में छिपकर रह रहा था और कथित तौर पर फर्जी पहचान के जरिए खुद को स्कूल शिक्षक बताता था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार इसी आड़ में वह आतंकी नेटवर्क, ट्रेनिंग कैंप और घुसपैठ गतिविधियों को संचालित कर रहा था।

करीब 27 वर्षीय हमजा आतंकी संगठन अल-बद्र का प्रमुख कमांडर माना जाता था और वह जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी नेटवर्क के साथ भी संपर्क में था। भारतीय एजेंसियों के मुताबिक वह पाकिस्तान से बैठकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने, युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और आतंक के लिए फंडिंग जुटाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

भारत सरकार ने वर्ष 2022 में Ministry of Home Affairs की सिफारिश पर उसे UAPA के तहत आधिकारिक रूप से आतंकवादी घोषित किया था। National Investigation Agency की पुलवामा हमले से जुड़ी चार्जशीट में भी उसका नाम शामिल था। जांच एजेंसियों का दावा था कि हमजा ने पुलवामा हमले की साजिश रचने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसमें CRPF के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे।

बताया जाता है कि हमजा वैध दस्तावेजों के जरिए पाकिस्तान पहुंचा था और बाद में अल-बद्र संगठन में शामिल हो गया। इसके बाद उसने आतंकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू कर दी। गृह मंत्रालय के अनुसार वह सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवाओं को आतंकी संगठनों में भर्ती करने के लिए उकसाता था।

सूत्रों के मुताबिक हमजा का नाम जम्मू-कश्मीर के अन्य आतंकी हमलों में भी सामने आया था। सुरक्षा एजेंसियां उसे घाटी में आतंकी ढांचे को मजबूत करने वाले प्रमुख ऑपरेटर्स में मानती थीं। फिलहाल उसकी हत्या किसने की और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *