सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

ED Action : 155 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, दिल्ली-गोवा समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी

3 मिनट पढ़ें

ED Action News: 155 करोड़ बैंक फ्रॉड मामले में AAP नेता दीपक सिंगला गिरफ्तार, दिल्ली-गोवा समेत 7 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार कर बड़ा एक्शन लिया है। यह कार्रवाई महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड केस में की गई है। जांच एजेंसी के अनुसार इस वित्तीय घोटाले में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर बैंकों को भारी नुकसान पहुंचाया गया।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले के तार पहले से गिरफ्तार पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सबूत जुटाने और पूरे नेटवर्क की जांच के लिए ED ने सोमवार सुबह दिल्ली और गोवा समेत कई राज्यों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया।

जांच एजेंसी ने दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरिक गिल और अन्य लोगों से जुड़े कुल 7 ठिकानों पर रेड की। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन से जुड़े सबूत बरामद किए गए। ED का दावा है कि शुरुआती जांच में वित्तीय हेरफेर और बैंक धोखाधड़ी के पुख्ता संकेत मिले हैं, जिसके आधार पर दीपक सिंगला को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

ED अधिकारियों के अनुसार महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने बैंकों से धोखाधड़ी कर करीब 155 करोड़ रुपये की राशि हासिल की और बाद में पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

सूत्रों का कहना है कि दीपक सिंगला की भूमिका इस पूरे मामले में सीधे तौर पर सामने आई है। इसके अलावा महेश सिंगला और अमरिक गिल के नाम भी जांच के दायरे में हैं। एजेंसी मनी ट्रेल खंगाल रही है और विभिन्न कंपनियों के बीच हुए लेनदेन की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं ED का कहना है कि जांच अभी जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है ताकि पूछताछ के जरिए पूरे नेटवर्क और पैसों के प्रवाह का पता लगाया जा सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *