
Om Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया
प्रयागराज, 26 नवंबर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर जिले की नहटौर सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार की 2022 की जीत को निरस्त कर दिया।
2022 के चुनाव में ओम कुमार ने आरएलडी के मुंशी राम को 258 मतों से हराया था। इसके बाद मुंशी राम ने उसी साल चुनाव याचिका दायर की, जिसमें नौ और लोगों को पक्षकार बनाया गया।
याचिका में कहा गया कि नामांकन के हलफनामे में आय समेत कई जरूरी ब्योरे छिपाए गए और कई कॉलम खाली थे। लंबी सुनवाई के बाद जस्टिस सलिल कुमार राय ने निर्वाचन रद्द करने का आदेश दिया।

इसके बाद ओम कुमार को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन दिए गए हैं। उनकी स्टे अर्जी पर अभी कोई राहत नहीं मिली है।
विधानसभा का कार्यकाल 22 मई 2027 को पूरा हो रहा है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 151A के प्रावधान के चलते सीट पर उपचुनाव होने के आसार कम बताए जा रहे हैं।





आपकी राय