
Delhi Air Quality: लगातार 11वें दिन खराब रही दिल्ली की हवा, औसत AQI 220 दर्ज
नई दिल्ली, बुधवार। राजधानी में 15 नवंबर से शुरू हुआ खराब हवा का दौर 25 नवंबर को भी जारी रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसत AQI 220 दर्ज हुआ।
15 नवंबर को AQI 290 था। इसके बाद के दिनों में यह क्रमशः 275, 204, 232, 280, 270, 265, 239, 260 और 227 रहा, यानी पूरे 11 दिन यह 200 से नीचे नहीं आया।
बुधवार को शहर के 58 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 30 पर ‘खराब’, 24 पर ‘मध्यम’ और चार पर ‘बहुत खराब’ स्तर रहा। आनंद विहार का AQI 357 के साथ सबसे ऊपर रहा।

उसी दिन के स्रोत विश्लेषण में वाहनों का हिस्सा 22.1 प्रतिशत, बायोमास का 21.3, सेकेंडरी ऑर्गेनिक एयरोसोल का 20.1 और सेकेंडरी इनऑर्गेनिक प्रदूषकों का 15.8 प्रतिशत आंका गया। कचरा जलाना 7.2, पटाखे 4.7 और उद्योग 2.9 प्रतिशत के जिम्मेदार रहे।
बुधवार सुबह सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन का सबसे कम है और सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे है। दिन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहा।
आगे के लिए मौसम विभाग का अनुमान है कि 25 से 27 नवंबर तक हवा खराब श्रेणी में रहेगी और 28 नवंबर को बहुत खराब हो सकती है। वेंटिलेशन इंडेक्स 25 को 4500, 26 को 4000, 27 को 1000 और 28 को 1500 वर्ग मीटर प्रति सेकंड रहने की संभावना है।





आपकी राय