सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

Delhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायस

नई दिल्ली, ( रविंद्र कुमार ) : राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने एक बड़ी योजना पर काम तेज कर दिया है। राजधानी में करीब 10 प्रमुख सड़कों को सिग्नल फ्री कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर बार-बार लाल बत्ती पर रुकने की समस्या को कम करना, वाहनों की आवाजाही को तेज करना और लोगों के सफर का समय बचाना है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से इस संबंध में विभिन्न परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। योजना का स्वागत करते हुए विनोद जायस, मुख्य प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, दिल्ली प्रदेश ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पहल राजधानी के लाखों वाहन चालकों और आम नागरिकों के लिए राहतकारी साबित होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण लोगों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। कई बार कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में भी काफी समय लग जाता है। ऐसे में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर विकसित करने की योजना दूरदर्शी और जनहितकारी कदम है। इससे न केवल लोगों का कीमती समय बचेगा, बल्कि ईंधन की खपत में भी कमी आएगी। वाहनों के बार-बार रुकने और चलने से होने वाले प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। सरकार को इन परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए, ताकि दिल्ली की जनता को जल्द इसका लाभ मिल सके। दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत कई प्रमुख मार्गों पर फ्लाईओवर का विस्तार, नए फ्लाईओवर का निर्माण, एलिवेटेड रोड और सुरंग बनाने जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर यातायात को सुचारु बनाने के लिए किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। इनमें विकास मार्ग का कुछ हिस्सा, सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के नजदीक मथुरा रोड और बारापुला फ्लाईओवर शामिल हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *