सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Development: दिल्ली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, फ्लाईओवर-अंडरपास बनाने की योजनाओं से आसान होगा सफर : दीपक गाबाDelhi Signal Free Corridors: दिल्ली में 10 सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की तैयारी जाम से मिलेगी बड़ी राहत : विनोद जायसYamuna River Cleaning: यमुना नदी की सफाई पर ज्यादा समय तक जनता को धोखे में नहीं रख सकती सरकार : अजय अरोड़ाFSSAI Packaged Water Testing: पैकेज्ड पानी की गुणवत्ता पर FSSAI का देशव्यापी निगरानी अभियान, एक-दो महीने में आएंगे नतीजेUlhasnagar Murder: पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने गए रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, बचाने आई पत्नी भी गंभीर घायलUttarkashi Fire: उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण आग, 33 घर, स्कूल और पंचायत भवन खाक, 58 परिवार प्रभावितAnkita Bhandari Case: निजी चैट सार्वजनिक करने के आरोप में विनोद आर्य और वकील अनुज पुंडीर पर जीरो एफआईआरMMU Vande Mataram: श्रीनगर में वक्फ दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ बजाने पर MMU की आपत्ति, कानूनी राय लेने पर विचार

Nitin Nabin deepfake video: भाषण असली, बोल नकली? नितिन नवीन के कथित डीपफेक वीडियो पर दिल्ली बीजेपी पहुंची पुलिस, FIR और फ्रेम-दर-फ्रेम जांच की मांग

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Nitin Nabin deepfake video: भाषण असली, बोल नकली? नितिन नवीन के कथित डीपफेक वीडियो पर दिल्ली बीजेपी पहुंची पुलिस, FIR और फ्रेम-दर-फ्रेम जांच की मांग

चेहरा उनका, आवाज उनकी, मंच भी असली। पर बीजेपी कहती है कि शब्द किसी और ने गढ़े। आरोप है कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन का भाषण डीपफेक और AI के सहारे बदला गया और सोशल मीडिया पर दौड़ाया गया। इसी पर दिल्ली इकाई ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।

मामला सिर्फ एक नेता की छवि का नहीं बताया जा रहा। पार्टी के मुताबिक कथित फर्जी वीडियो में भारत-चीन रिश्ते, पाकिस्तान, SCO सम्मेलन और स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस MK-1 जैसे संवेदनशील विषयों पर नितिन नवीन के नाम से बयान चलाए गए।

पार्टी का कहना है कि मूल संबोधन 22 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ की जनसभा में हुआ था। भाजपा का आरोप है कि उसी रिकॉर्डिंग में हेरफेर कर नितिन नवीन के मुंह में वे बातें डाल दी गईं, जो उन्होंने बोली ही नहीं थीं।

पार्टी का यह भी आरोप है कि वीडियो को भरोसेमंद दिखाने के लिए न्यूज एजेंसी ANI की कवरेज जैसी दिखने वाली रिकॉर्डिंग का डिजिटल इस्तेमाल हुआ, ताकि देखने वाले उसे असली मान लें।

छह नेता शिकायत की कॉपी लेकर मध्य जिले (सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट) के डीसीपी के पास गए। अगुवा थे प्रदेश अध्यक्ष और केंद्र में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा। टीम में अधिवक्ता संकेत गुप्ता (कानूनी प्रकोष्ठ), प्रवीण शंकर कपूर (मीडिया), राजेश भाटिया (प्रदेश उपाध्यक्ष), विष्णु मित्तल (प्रदेश महामंत्री) और सांसद प्रवीन खंडेलवाल शामिल रहे।

Advertisement

मल्होत्रा का तर्क सीधा है। विरोध और वैचारिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, मगर तकनीक के सहारे किसी नेता का फर्जी भाषण बनाकर उसे असली बताना अभिव्यक्ति की आजादी नहीं। उन्होंने इसे वरिष्ठ नेता के चेहरे, आवाज और संबोधन का कथित डिजिटल दुरुपयोग बताया, जो विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भ्रम फैला सकता है।

अपनी पोस्ट में मल्होत्रा ने ऐसे कामों को “लोकतंत्र पर सीधा प्रहार” बताया और जोड़ा कि “इन्हें किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” उनके मुताबिक पार्टी चाहती है कि मुकदमा फौरन लिखा जाए, जिम्मेदार लोग पहचाने जाएं और गहरी पड़ताल के बाद कड़ी सजा मिले।

शिकायत का कानूनी आधार भारतीय न्याय संहिता, 2024 है। बीजेपी चाहती है कि पुलिस डिजिटल सुराग मिटने से पहले पकड़ ले: जिन अकाउंट्स से क्लिप चली, उनका रिकॉर्ड, IP लॉग और लॉग-इन जानकारी जब्त हो। सबसे अहम मांग तुलना की है। ANI का असली फुटेज और कथित नकली क्लिप, दोनों को फॉरेंसिक लैब में आमने-सामने रखकर एक-एक फ्रेम मिलाया जाए।

निशाने पर पूरा तंत्र है। बीजेपी कहती है कि क्लिप किसने तैयार की और किसने आगे बढ़ाई, हर उस शख्स और समूह तक जांच पहुंचे। नकली क्लिप प्लेटफॉर्म से उतरवाई जाए। और पीछे कोई संगठित सियासी, पैसे वाला या दूसरा गिरोह निकले, तो कार्रवाई की आंच उस तक भी जाए।

पार्टी नेताओं की दलील है कि AI जैसी तकनीक नई खोज, तरक्की और लोगों की भलाई के लिए बनी है। बीजेपी का कहना है कि विरोध और नुक्ताचीनी की उसके यहां जगह है। मगर नकली क्लिप, डिजिटल हेराफेरी और सुनियोजित प्रचार से लोगों को गलत राह दिखाना उसे मंजूर नहीं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *