सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Agra Accident: आगरा में यमुना नदी में बड़ा हादसा, छह युवक-युवतियां और किशोर डूबे, चार की मौत

3 मिनट पढ़ें

Agra Accident: आगरा में यमुना नदी में बड़ा हादसा, छह युवक-युवतियां और किशोर डूबे, चार की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। भीषण गर्मी के बीच यमुना नदी में नहाने गए युवक-युवतियों और एक किशोर के साथ हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। घटना बल्केश्वर घाट की है, जहां एक साथ कई लोगों के डूबने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने जब युवाओं को डूबते देखा तो तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक-युवतियां और किशोर यमुना नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। अचानक गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और राहत टीम भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद पांच लोगों को नदी से बाहर निकाल लिया गया और गंभीर हालत में उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

डीसीपी सिटी सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि यमुना में नहाने आए लोगों की पहचान 19 वर्षीय महक, 22 वर्षीय कान्हा, 20 वर्षीय अंशु, 17 वर्षीय रिया और 11 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है। सभी लोग अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार नदी से बाहर निकाले गए लोगों में महक, रिया और कान्हा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं करीब दो घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद 11 वर्षीय विक्की का शव भी नदी से बरामद कर लिया गया।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल और घाट पर पहुंच गए। अपने बच्चों की हालत देखकर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। खासतौर पर 11 वर्षीय विक्की की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया। विक्की के पिता राकेश ने बताया कि परिवार में जन्मदिन का कार्यक्रम था और सभी बच्चे वहीं गए हुए थे। सुबह करीब 11 बजे बच्चे बिना बताए यमुना में नहाने चले गए। उन्होंने कहा कि चार बेटियों के बाद बड़ी मन्नतों से बेटा हुआ था, लेकिन अब वह भी उनसे छिन गया।

हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में बड़ी संख्या में लोग यमुना घाट पर नहाने पहुंचते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से घाटों पर सुरक्षा बढ़ाने और खतरनाक इलाकों में चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और परिजनों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *