सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

निगमबोध घाट पर विश्व के प्रथम “साधु समाधि स्थल” का ऐतिहासिक शिलान्यास संपन्न : मनोज जैन

2 मिनट पढ़ें
Historic foundation stone laying ceremony for the world's first "Sadhu Samadhi Sthal
Advertisement

निगमबोध घाट पर विश्व के प्रथम “साधु समाधि स्थल” का ऐतिहासिक शिलान्यास संपन्न : मनोज जैन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली स्थित निगमबोध घाट पर आज एक ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं गौरवपूर्ण क्षण का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ, जहाँ पूज्य आचार्य प्रज्ञसागर महाराज के पावन सानिध्य में विश्व के प्रथम “साधु समाधि स्थल” का विधिवत शिलान्यास संपन्न हुआ। यह कहना है मनोनीत निगम पार्षद मनोज कुमार जैन का | मनोज जैन का कहना है यह अभिनव एवं आध्यात्मिक पहल उन संतों एवं साधु-संतों के अंतिम संस्कार हेतु समर्पित है, जिनके लिए अब तक कोई विशेष, सम्मानजनक एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध नहीं था। यह परियोजना जैन संत परंपरा, तप, त्याग एवं आध्यात्मिक गरिमा के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानी जा रही है। मनोज जैन कहते हैं यह केवल एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि साधु-संतों के प्रति समाज की श्रद्धा, सम्मान एवं सनातन मूल्यों का जीवंत प्रतीक है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को भारतीय संस्कृति, संत परंपरा एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

Historic foundation stone laying ceremony for the world's first "Sadhu Samadhi Sthal

Advertisement

इस अवसर पर बड़ी वैश्य पंचायत के अध्यक्ष संजय सिंघल एवं महामंत्री एवं निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता का विशेष योगदान सराहनीय रहा। उनके सहयोग, समर्पण एवं सकारात्मक प्रयासों से यह ऐतिहासिक कार्य साकार रूप ले रहा है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। मनोज जैन कहते हैं इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में सम्मिलित होकर मुझे, मनोज कुमार जैन, निगम पार्षद (मनोनीत), को भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे दिव्य एवं प्रेरणादायी कार्य समाज को अपनी संस्कृति, संत परंपरा एवं आध्यात्मिक धरोहर के प्रति जागरूक एवं समर्पित करने का कार्य करते हैं। इस ऐतिहासिक पहल के लिए सभी आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *