Home आमने सामने बस यात्रियों को शीतल जल दिल्ली सरकार का बेहतरीन कदम : बिन्नी...

बस यात्रियों को शीतल जल दिल्ली सरकार का बेहतरीन कदम : बिन्नी वर्मा

0
27
बस यात्रियों को शीतल जल दिल्ली सरकार का बेहतरीन कदम : बिन्नी वर्मा

बस यात्रियों को शीतल जल दिल्ली सरकार का बेहतरीन कदम : बिन्नी वर्मा

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच यात्रियों को राहत देने के लिए ‘जलदूत’ पहल शुरू की है। इस पहल के तहत, 23 प्रमुख बस टर्मिनलों और लगभग 3000 डीटीसी बसों में यात्रियों को मुफ्त ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है जिसका उद्देश्य यात्रियों को लू से बचाना है। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा जिला नवीन शाहदरा महिला मोर्चा अध्यक्ष बिन्नी वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता को भीषण गर्मी में राहत देना का कार्य शुरू कर दिया है भारतीय जनता पार्टी सरकार नें और इस सराहनीय कार्य के लिए मैं रेखा गुप्ता सरकार का धन्यवाद करती हूं। बिन्नी वर्मा ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार के इस फैसले से यात्रियों को लू और भीषण गर्मी से सुरक्षा मिलेगी। बिन्नी वर्मा ने बताया कि दिल्ली सरकार के इस कदम के तहत यात्रियों को पूरी तरह से मुफ्त ठंडा पानी मिलेगा और इसका उद्देश्य चिलचिलाती गर्मी में यात्रियों को तत्काल राहत प्रदान करना है। बिन्नी वर्मा ने आगे बताया कि यह कदम दिल्ली के परिवहन मंत्री के निर्देशों के तहत गर्मी के मौसम को देखते हुए लिया गया है ताकि सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने वाले लोगों के लिए सफर आरामदायक और सुरक्षित बनाया जा सके। बिन्नी वर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण दिल्ली में तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और ऐसे में सार्वजनिक परिवहन में यह पहल यात्रियों के लिए राहत भरी साबित होगी। बिन्नी वर्मा ने बताया कि यह प्रयास दिल्ली हीटवेव एक्शन प्लान के अनुरूप है और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए यात्रियों को भीषण गर्मी से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। बिन्नी वर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता को हर सुविधा प्राप्त करवाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बिन्नी वर्मा ने आगे कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार आगे भी कई ऐसे फैसले ले सकती है जिसका सीधा सीधा लाभ दिल्ली की जनता को मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here