Home मैं भी रिपोर्टर केजरीवाल का पीछा छोड़ दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए भाजपा...

केजरीवाल का पीछा छोड़ दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए भाजपा सरकार को : सुभाष चंद लाला

0
32

केजरीवाल का पीछा छोड़ दिल्ली के विकास पर ध्यान देना चाहिए भाजपा सरकार को : सुभाष चंद लाला

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नए सरकारी आवास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को जो लोधी एस्टेट पर आवास मिला है उन पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। इसी विषय पर बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विश्वास नगर वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठे और निराधार आरोप लगाने से पहले भाजपा अपने गिरेबान में झांक कर देखे। सुभाष चंद्र लाला ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में अपने विफल कार्यकाल से दिल्ली की जनता का ध्यान भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल के ऊपर निराधार, झूठे व बेबुनियाद आरोप लगा रही है। सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे तब भी भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर झूठे आरोप लगाए और आज जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री नहीं है तब भी भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के पीछे पड़ी हुई है क्योंकि सत्ता पर होते हुए भी भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल से डरती है। सुभाष चंद्र लाला ने आगे कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी से यह सवाल पूछता हूं कि आज जब देश में, दिल्ली में और दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो भाजपा आरोप प्रत्यारोप की राजनीति क्यों कर रही है? मैं भारतीय जनता पार्टी से सवाल पूछता हूं कि क्यों भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की जनता के लिए विकास कार्य नहीं कर रही? मैं भारतीय जनता पार्टी से यह सवाल पूछता हूं कि क्या उन्होंने कभी अपने मंत्रियों के आवास की तस्वीरें साझा की? क्या उन्होंने कभी यह बताया कि उनके मंत्री कितने आलीशान घरों में रहते हैं? सुभाष चंद्र लाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे हैं, अरविंद केजरीवाल आईआरएस अधिकारी रहे हैं, उनकी पत्नी आईआरएस अधिकारी रही है, वे एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक है ,हजारों लोग रोजाना उनसे मिलने पहुंचते हैं वे जमीन से जुड़े नेता है , उनका एक स्तर है और उनको यह अधिकार है कि वह एक अच्छे घर में रहे, भाजपा को कोई हक नहीं बनता कि वह किसी के भी ऊपर इस तरह से झूठे, निराधार आरोप लगाए। सुभाष चंद्र लाला ने आगे कहा कि मैं भाजपा को यह सलाह देता हूं कि अरविंद केजरीवाल का पीछा छोड़ दे और दिल्ली में जनता के लिए कार्य करना शुरू करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here