Home मैं भी रिपोर्टर Nari Shakti Vandan Bill Protest: नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष के...

Nari Shakti Vandan Bill Protest: नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष के रुख के,खिलाफ भाजपा का मार्च : सचिन शर्मा

0
36

Nari Shakti Vandan Bill Protest: नारी शक्ति वंदन बिल पर विपक्ष के रुख के,खिलाफ भाजपा का मार्च : सचिन शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में भाजपा आनंद विहार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में रविवार को नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष के रुख के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। लोकसभा में विपक्ष द्वारा बिल के खिलाफ वोटिंग किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने इस विरोध मार्च के जरिए अपना आक्रोश जताया। मार्च के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजन गुप्ता, दिल्ली नगर निगम में उपमहापौर पद की प्रत्याशी व पार्षद मोनिका पंत, मंडल उपाध्यक्ष डॉ. रिंकी कंसल, महामंत्री दीप्ति अग्रवाल और गीता शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा ने कहा कि देश की प्रगति में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है। नारी शक्ति वंदन बिल महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष द्वारा इस बिल का विरोध करना महिलाओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है और यह बिल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। लेकिन देश के विपक्ष ने महिलाओं से उनके अधिकारे से वंचित किया है, जिसकी खामियाजा उन्हें चुनावों में भुगतना पड़ेगा। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को बिल के महत्व के बारे में जागरूक भी किया। यह विरोध मार्च क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here