Home आमने सामने विपक्ष का दोहरा चरित्र आया देश के सामने दीपक गाबा महिलाएं माफ़...

विपक्ष का दोहरा चरित्र आया देश के सामने दीपक गाबा महिलाएं माफ़ नहीं करेंगी विपक्ष को : दीपक गाबा

0
31

विपक्ष का दोहरा चरित्र आया देश के सामने दीपक गाबा महिलाएं माफ़ नहीं करेंगी विपक्ष को : दीपक गाबा

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : संसद में महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़े 131 वां संवैधानिक संशोधन विधेयक का गिरना बहुत ही निराशाजनक और दुखद बात है, जी हां ऐसा कहना है भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा का। दीपक गाबा ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण कानून और डीलिमिटेशन से जुड़े विधेयक का गिरना विपक्ष की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि इस देश की महिलाओं को सम्मान मिले, इस देश की महिलाओं को समान अधिकार मिले। दीपक गाबा ने कहा की विधेयक का विरोध करके उसे गिराने से विपक्ष ने महिलाओं के पक्ष में होने वाले एक बहुत ही ऐतिहासिक व सराहनीय कदम को रोका है जिसके लिए पूरे देश की महिलाएं विपक्ष से नाराज हैं और विपक्ष को लेकर महिलाओं में काफी रोष है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को दर्शाया है। दीपक गाबा ने कहा कि विधेयक का विरोध करके विपक्ष का दोहरा चरित्र पूरे देश के सामने आ गया है और यह बात भी साबित हो गई है कि विपक्ष चुनाव के समय महिलाओं के लिए जो बड़ी बड़ी घोषणाएं करता है वह सभी घोषणाएं सिर्फ महिलाओं को लुभाने के लिए ही होती है, सिर्फ महिलाओं का मत हासिल करने के लिए होती है उसमें सच कुछ नहीं होता। दीपक गाबा ने आगे कहा कि विधेयक का विरोध करने का परिणाम विपक्ष को आगे आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। दीपक गाबा ने कहा कि विधेयक का विरोध करके विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है, विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों का हनन किया है। दीपक गाबा ने आगे कहा कि ऐसी जनहित योजनाओं पर विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए बजाए बिना किसी कारण के हर बात पर विरोध करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here