Home दिल्ली-एनसीआर Harsh Malhotra speech:विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए जमकर बरसे केन्द्रीय राज्य...

Harsh Malhotra speech:विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए जमकर बरसे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

0
35

Harsh Malhotra speech: विपक्ष को महिला विरोधी बताते हुए जमकर
बरसे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्वी दिल्ली लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने विपक्ष को जमकर लताड़ा और सभी विपक्षी दलों को महिला विरोधी बताया और नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विचार सांझा करते हुए कहा कि संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 भारतीय लोकतंत्र को अधिक न्यायसंगत, संतुलित और समावेशी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस विधेयक का मूल उद्देश्य “एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य” के सिद्धांत को प्रभावी रूप से लागू करना है, ताकि देश के प्रत्येक नागरिक को समान प्रतिनिधित्व मिल सके। हर्ष मल्होत्रा नें उक्त विचार जिला भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए व्यक्त किये |

इस मौके पर उनके साथ भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विजेंदर धामा,जिला प्रवक्ता भारत गौड़ सहित पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की सभी महिला पार्षद मौजूद रहीं। हर्ष मल्होत्रा नें कहा अब लोकसभा सीटों का परिसीमन राज्यों की वर्तमान जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। जिन राज्यों की जनसंख्या अधिक होगी, उन्हें अधिक सीटें प्राप्त होंगी। साथ ही प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में लगभग समान जनसंख्या सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा 1976 और 2001 से लागू सीट फ्रीज व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा, जिससे राज्यों की सीटों का पुनर्निर्धारण वर्तमान जनसंख्या के अनुरूप संभव होगा। अब हर जनगणना के बाद परिसीमन अनिवार्य नहीं होगा। संसद यह तय करेगी कि किस जनगणना के आधार पर परिसीमन किया जाए। श्री मल्होत्रा नें कहा वर्तमान अधिकतम 550 सीटों की सीमा को बढ़ाकर 850 तक किया जाएगा, जिसमें 815 सदस्य राज्यों से और 35 केंद्र शासित प्रदेशों से होंगे। इससे लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और अधिक व्यापक होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत 33% महिला आरक्षण को शीघ्र लागू करने का मार्ग साफ होगा, बिना अगली जनगणना की प्रतीक्षा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here