Home मैं भी रिपोर्टर health amp Yamuna Vihar: स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन : रूबल...

health amp Yamuna Vihar: स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन : रूबल सक्सेना

0
33

health amp Yamuna Vihar: स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन : रूबल सक्सेना

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : यमुना विहार वार्ड 232 के रथ वाला मंदिर C-4/ यमुना विहार में आगामी दस मई को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा | उक्त जानकारी देते हुए यमुना विहार ब्लाक कांग्रेस के सचिव रूबल सक्सेना नें बताया इस कैंप के माध्यम से आंखों का चेक अप दांतों का चेकअप थायराइड बीपी शुगर फिजिशियन फुल बॉडी हेल्थ चेकअप कराया जा सकेगा | रूबल नें बताया इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक महिला शक्ति तथा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा | उन्होंने बताया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा सम्मिलित होंगे | शिविर का समय सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रहेगा | रूबल सक्सेना नें कहा यमुना विहार वार्ड के वरिष्ठ नागरिक सदैव अपना मार्गदर्शन आशीर्वाद देते हैं और सच्चाई पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं हम यह कह सकते हैं की वरिष्ठ नागरिक हमारे प्रेरणा स्रोत है हमारे समाज में मजबूत स्तंभ हैं जिनके बिना जीवन अधूरा है हमें अपने यमुना विहार वार्ड के वरिष्ठ नागरिक पर गर्व है ओर महिला शक्ति हमेशा मां दुर्गा की याद दिलाती है महिलाओं का सम्मान अत्यंत जरूरी है ।
उनका सम्मान सामाजिक जिम्मेदारी और सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है महिलाएं समाज, परिवार और राष्ट्र के निर्माण व विकास की आधारशिला हैं। वे न केवल जीवन का सृजन करती हैं, बल्कि शिक्षा, विज्ञान, और नेतृत्व में अद्वितीय योगदान देकर समानता, उनका सम्मान सामाजिक जिम्मेदारी और सशक्तिकरण के लिए अनिवार्य है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ नागरिक एवं महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम एवं हेल्थ केयर कैंप का आयोजन करने जा रहे हैं जिससे सभी क्षेत्र वासियों को इसका लाभ मिलेगा शार्प साइट सेंटर एवं मेट्रो हॉस्पिटल के अनुभवी डाक्टर अपनी निस्वार्थ सेवा भाव से अपनी सेवा प्रदान करके आयोजन को सफल करने का प्रयास करेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here