सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया : अजय महावर

2 मिनट पढ़ें
Pledged to spread the thoughts of Pandit Deendayal Upadhyay to the masses: Ajay Mahawar
Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया : अजय महावर

नई दिल्ली, (रविंद्र कुमार):राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिला के अंतर्गत यमुना विहार मण्डल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान–2026 के पहले सत्र में “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर विधायक अजय महावर ने अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली, जहां संगठन की विचारधारा को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अजय महावर ने अपने संबोधन में कहा,“पंडित दीनदयाल उपाध्याय की एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी हमें समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराती है। संगठन की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता और समर्पण से होती है।”उन्होंने आगे कहा,“यह प्रशिक्षण महाअभियान केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने का एक सशक्त प्रयास है।”कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला मोर्चा, युवा कार्यकर्ता एवं विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और वैचारिक विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *