Home मैं भी रिपोर्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पहुंचे दीपक गाबा और रामनारायण दुबे

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पहुंचे दीपक गाबा और रामनारायण दुबे

0
30

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान में पहुंचे दीपक गाबा और रामनारायण दुबे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी दिलशाद कॉलोनी मंडल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अग्रसेन भवन विवेक विहार में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन व प्रथम सत्र जिलाध्यक्ष दीपक गाबा द्वारा किया गया।दीप प्रज्वलन राम नारायण दुबे पूर्व महापौर द्वारा किया गया। मंडल की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष लखन गौतम द्वारा की गई। अपने संबोधन में दीपक गाबा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विश्व का सबसे बड़ा प्रशिक्षण अभियान है जिसमें 70 लाख लोगों का पूरे देश में भाग लिया।

 

वैचारिक अधिष्ठान के बारे में बताते हुए उन्होंने पार्टी के मूल विचार व सिद्धांतों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने राजनीतिक न्याय,सामाजिक न्याय व आर्थिक न्याय के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर विधायक संजय गोयल व निगम पार्षद प्रीति ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वर्ग प्रभारी प्रमोद हांडा मंडल प्रभारी दीपक गर्ग विनोद जैन विजय शंकर झा पवन जोशी विकास चौधरी शशि मेनन डी के भंडारी धर्मेन्द्र सहदेव दीनानाथ झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here