सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi school Retirement: गामड़ी में प्रिंसिपल अशोक शर्मा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi school Retirement: गामड़ी में प्रिंसिपल अशोक शर्मा का गरिमामय सेवानिवृत्ति समारोह

नई दिल्ली ( सी. पी. एन. न्यूज़ ) : निगम विद्यालय गामड़ी, में विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक शर्मा के 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को सुंदर पोस्टर-बैनरों, रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया था, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल दिखाई दे रहा था।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में निगम पार्षद रेखा रानी, शाहदरा क्षेत्र के उप-निदेशक शिक्षा, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के प्रधान पं. महेंद्र सिंह पाराशर, संयुक्त सचिव पं. जितेंद्र कुमार शर्मा, पं. राजकुमार शर्मा ‘राजू प्रधान’, पं. राधेश्याम कौशिक, मुकेश कौशिक तथा चारु शर्मा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं और सम्मान स्वरूप पटके पहनाकर स्वागत किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर ब्राह्मण समाज संस्था यमुना विहार के प्रधान पं. महेंद्र सिंह पाराशर ने अपने संबोधन में अशोक शर्मा की दीर्घ एवं समर्पित सेवा की सराहना करते हुए उन्हें सेवानिवृत्ति पर बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और उपस्थित अतिथियों ने भी अशोक शर्मा को पुष्पमालाएँ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया तथा उनके द्वारा शिक्षा क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान को स्मरण किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *