सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Congress organization campaign Delhi: कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एक योद्धा है जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है : सुरेंद्र शर्मा

3 मिनट पढ़ें

Congress organization campaign Delhi: कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एक योद्धा है जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है :
सुरेंद्र शर्मा
हारून युसूफ ,वरुण चौधरी भी रहे शामिल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन. न्यूज़ ) : कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत दिल्ली के करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। जिस बैठक में जिलाध्यक्ष के चयन प्रक्रिया व संगठन को मज़बूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव सुरेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री दिल्ली सरकार हारून यूसुफ, पूर्व एन.एस.यु.आई. राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व विधायक प्रत्याशी पी.के. मिश्रा, लोकेंद्र सिंह, मंगेश त्यागी , डॉ एस पी सिंह सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सुरेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हर कार्यकर्ता एक योद्धा है। हमें न सिर्फ संगठन को मजबूत करना है, बल्कि आम जन की हर पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर भाजपा सरकार से जवाब माँगना है।” उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में बूथ स्तर पर व्यापक जन-संपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि कांग्रेस की आवाज हर घर तक पहुँचे। हारून यूसुफ ने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है, ताकि पार्टी की जड़ें जनता के बीच और गहरी हो सकें। कार्यकारिणी सदस्यों ने एकमत से संकल्प लिया कि कोई भी ताकत कांग्रेस की एकता को तोड़ नहीं सकती।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जनता रोज नई-नई मुश्किलों से जूझ रही है। पीने के साफ पानी की भयंकर किल्लत, टूटी सड़के, आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ता प्रदूषण आम आदमी का जीवन नरक बना रहा है। जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम आदमी की आवाज रही है और आज भी उसी राह पर अडिग चल रही है। इस बैठक से करावल नगर जिला कांग्रेस कमेटी में नई ऊर्जा और जोश का संचार हुआ है। कार्यकर्ता अब और अधिक उत्साह व समर्पण के साथ मैदान में उतरने को तैयार दिख रहे हैं। संगठन सृजन अभियान के इस चरण में कांग्रेस न सिर्फ अपनी संगठनात्मक जड़ें मजबूत कर रही है, बल्कि आम जन की दैनिक परेशानियों को केंद्र में रखकर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति भी बना रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *