World Head Injury Day: चिराग दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने हेलमेट वितरण अभियान चलाया
वर्ल्ड हेड इंजरी डे के अवसर पर चिराग दिल्ली चौराहे पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और मैक्स अस्पताल ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। साउदर्न रेंज ट्रैफिक स्टाफ और अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने दोपहिया वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किए और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की।
डॉक्टरों ने सड़क दुर्घटनाओं में सिर की गंभीर चोटों से बचाव के लिए उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनने की अहमियत समझाई। इस अभियान में एसीपी ट्रैफिक राजेंद्र प्रसाद, साउथ डिस्ट्रिक्ट, साथ ही डिफेंस कॉलोनी, हौज खास, साकेत, महरौली और संगम विहार के ट्रैफिक इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने कहा कि बिना हेलमेट के बढ़ते हादसों को देखते हुए सभी लोगों के लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस पहल का उद्देश्य सड़क पर दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को सुरक्षित वाहन चलाने के प्रति जागरूक करना है।



