सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

विधायकों का कटा 8 सिटिंग टिकट, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा-पुनिया जैसे हैवीवेट कैंडिडेट के नाम

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

8 सिटिंग विधायकों का कटा टिकट, बीजेपी की दूसरी लिस्ट में वसुंधरा-पुनिया जैसे हैवीवेट कैंडिडेट के नाम

Rajasthan Election 2023 Live: Rajasthan Assembly Polls Dates News, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 - ABP News

BJP ने राजस्‍थान चुनाव के ल‍िए कैंड‍िडेट की दूसरी ल‍िस्‍ट जारी कर दी है. मौजूदा 8 MLA का ट‍िकट काट द‍िया है. वसुंधरा झालारपाटन, नेता प्रत‍िपक्ष राठौड़ नई सीट तारानगर से लड़ेंगे.

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दूसरी सूची जारी कर दी है. बीजेपी की इस लिस्ट में 83 उम्मीदवारों को टिकट दी गई है, जिनमें 10 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं. शन‍िवार (21 अक्‍टूबर) को जारी की गई दूसरी ल‍िस्‍ट में राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे समेत कई द‍िग्‍गजों को फ‍िर से चुनावी समर में उतारा है. साथ ही कई सिट‍िंग व‍िधायकों को ट‍िकट काट दी गई हैं.

बीजेपी ने झालारपाटन व‍िधानसभा से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और नेता प्रत‍िपक्ष राजेन्‍द्र राठौड़ को तारानगर सीट से चुनावी दंगल में उतारा है. इस बार राठौड़ की सीट को बदल द‍िया गया है. प‍िछला चुनाव उन्‍होंने चुरू व‍िधानसभा सीट से लड़ा था. चुरू सीट से इस बार हरलाल सहारण को ट‍िकट द‍िया गया है, जो ज‍िला अध्‍यक्ष भी हैं.

बीजेपी ज्‍वाइन करने वालों पर जताया पूरा भरोसा

इसके अलावा बीजेपी ने उप-नेता प्रत‍िपक्ष सतीश पूनिया को भी एक बार फ‍िर से उनकी पुरानी सीट अंबेर विधानसभा से ही ट‍िकट द‍िया है. वहीं, हाल ही में बीजेपी ज्‍वाइन करने वालों को भी पार्टी ने पूरा मान द‍िया है. ज्योति मिर्धा को नागौर और महाराणा प्रताप के वंशज कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से टिकट दिया गया है.

बीजेपी के आठ सीट‍िंग व‍िधायकों का कटा टिकट

अहम बात यह है क‍ि इस बार बीजेपी ने 8 सिट‍िंग व‍िधायकों की ट‍िकट भी काटी है. चितौड़ से चंद्रभान सिंह और सांगानेर से अशोक लाहौटी को भी ट‍िकट नहीं द‍िया गया है. छह अन्‍य सिट‍िंग व‍िधायकों में जोधपुर से सूर्यकांता व्यास, सूरजगढ से सुभाष पूनिया, घाटोल से हरेन्द्र नीनामा, बड़ी सादडी से ललित ओस्तवाल, नागौर से मोहनराम चौधरी और मकराना से रुपाराम मुरावतिया शाम‍िल हैं.

Advertisement

वसुंधरा के करीबी माने जाने वाले नरपत राजवी को फ‍िर उतारा मैदान में

चित्तौड़गढ़ से भैरोसिंह शेखावत के दामाद और वसुंधरा राजे के करीबी माने जाने वाले नरपत सिंह राजवी को मैदान में उतारा है. इससे पहले पार्टी ने यहां से द‍िया कुमारी को उम्‍मीदवार बनाया था, लेक‍िन अब उनकी जगह राजवी को ट‍िकट दी गई है. प‍िछला चुनाव उन्‍होंने जयपुर के विद्याधर नगर से जीता था.

मौजूदा की जगह अब ये लड़ेंगे नए चेहरे 

ज‍िन मौजूदा व‍िधायकों की टिकट काटी गई हैं उनकी जगह पर घाटोल (एसटी) से मानशंकर निनामा, मकराना से सुमिता भींचर, बाड़ी सादड़ी से गौतम स‍िंह डाक, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत को उतारा है.

इनकी ट‍िकट मानी जा रही थी होल्‍ड पर 

सांगर‍िया से गुरदीप स‍िंह शहपीणी, पुष्कर से सुरेश रावत, स‍िवाना से हम्‍मीर स‍िंह भायल को ट‍िकट क्‍लीयर कर द‍िया है. इनकी सीट होल्‍ड पर रखने की संभावना जताई जा रही थी.

पार्टी ने दूसरी सूची में कुल 10 महिलाओं को ट‍िकट द‍िया है और 10 अनुसूच‍ित जात‍ि प्रत्‍याशी भी उतारे हैं. हालांकि सेकेंड ल‍िस्‍ट में किसी सांसद आद‍ि को चुनावी समर में नहीं उतारा गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *