सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कर्ज से परेशान परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर, 5 की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक परिवार के छह लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पांच की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक रजौली के रहने वाले केदार नाथ गुप्ता अपने परिवार के साथ नवादा के आदर्श सोसाइटी के पास न्यू एरिया मुहल्ले में किराए के मकान में रहते थे। बताया जाता है कि परिवार के सभी छह सदस्यों ने बुधवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे 5 की मौत हो गई और एक का जिला सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

केदार लाल गुप्ता पर था काफी कर्ज  

सूत्रों के मुताबिक घर के मुखिया केदार लाल गुप्ता शहर के विजय बाजार में फल का व्यवसाय करते थे और उन पर काफी कर्ज था। महाजन के द्वारा उन्हें काफी प्रताड़ित किया जा रहा था, इससे तंग आकर शहर की एक मजार के पास जाकर उनके पूरे परिवार ने जहर खा लिया। नवादा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक अजय कुमार ने बताया किया सभी लोग रात को अस्पताल लाए गए, इनमें से पांच की मौत हो गई है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।

Advertisement

पुलिस ने आत्माहत्या का मामला दर्ज किया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों में केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनीता देवी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्ट्या मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *