सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

गाजियाबाद में छाप रहे थे 500 के नकली नोट:दिल्ली पुलिस ने पकड़ी प्रिंटिंग प्रेस; पांच लाख रुपए के नकली नोट मिले

2 मिनट पढ़ें

गाजियाबाद में छापे जा रहे थे नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने यूनिट का भंडाफोड़, 6.72 लाख की फर्जी करेंसी बरामद

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो 100 रुपए के नकली नोट को 30 रुपए में बेचता था. उसने यह भी खुलासा किया वो दिल्‍ली में नोट सप्‍लाई करने के लिए ही आया था.

देश की राजधानी में नकली नोट के कारोबार से मामले लगातार सामने आ रहे हैं. हालांकि दिल्‍ली पुलिस ऐसे मामलों में कार्रवाई करती है, लेकिन आरोपी इससे बाज नहीं आ रहे हैं. हाल ही में दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने नकली नोट छापने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने 6,72,500 रुपये की कीमत के 2000, 500 और 200 के नकली नोट बरामद किए हैं. आरोपी ने दिल्‍ली पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

दिल्‍ली पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी प्रशांत को नकली नोटों के साथ दिल्ली के इंद्रप्रस्थ पार्क के पास से 8 मई को गिरफ्तार किया था. साथ ही आरोपी के पास से पुलिस ने 2 लाख रुपये के नकली भी बरामद किए थे.

100 रुपये का नकली नोट 30 रुपये में

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो 100 रुपए के नकली नोट को 30 रुपए में बेचता था. उसने यह भी खुलासा किया वो दिल्‍ली में नोट सप्‍लाई करने के लिए ही आया था.

लोनी में नकली नोटों की छपाई 

आरोपी प्रशांत ने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के लोनी में नकली नोटों की छपाई करता है और अब तक 5 करोड़ रुपये की कीमत के नकली नोट छाप चुका है.

चेन्‍नई का रहने वाला है आरोपी 

यह पहला मामला नहीं है, जब प्रशांत को इस तरह के मामले में गिरफ्तार किया है. उसे ऐसे मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. वह चेन्‍नई का रहने वाला है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *