सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

22 साल पहले ‘गदर’ को रिलीज से पहले ही नाना पाटेकर ने बता दिया था ब्लॉकबस्टर, अब ‘गदर 2’ से बना यह कनेक्शन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

नाना पाटेकर ने 22 साल पहले ‘गदर’ को रिलीज से पहले ही बता दिया था ब्लॉकबस्टर, अब ‘गदर 2’ से बना यह कनेक्शन

‘गदर 2’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म से नाना पाटेकर का कनेक्शन रिवील किया है.

सनी देओल की ‘गदर 2’ को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं. फिल्म के टीजर ने पहले ही फैन्स में जबरदस्त क्रेज पैदा कर दिया था. हाल में फिल्म के गाने ‘ उड़ जा काले कावा’ को रिलीज किया गया था. लेकिन अब फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने फिल्म से नाना पाटेकर का कनेक्शन भी रिवील कर दिया है. अनिल शर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने यह भी बताया है कि नाना पाटेकर ने गदर की रिलीज से पहले ही इसे ब्लॉकबस्टर बता दिया था. इस बार भी उन्होंने फिल्म की खूब तारीफ की है.

अनिल शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘कुछ लम्हे कीमती होते हैं. ऐसा ही है ये लम्हा. थैंक्स नाना पाटेकर जी. आप जैसे लेजेंड के साथ काम करने पर मैं बहुत खुश हूं. गदर 2 के लिए आपका प्यार और आपका वॉयस ओवर अतुलनीय है. धन्यवाद और मुझे याद है आपने मुझे गदर एक के लिए भी रिलीज से पहले कहा था कि ब्लॉकबस्टर होगी. इस बार भी आपने प्यार दिखाया है. ओपनिंग देखी. झूम झूम, और मैं निकला सॉन्ग देखा, उत्कर्ष शर्मा को बहुत गले लगाया, सनी देओल की बहुत तारीफ की, कहा कि ईश्वर की इच्छा से कहानी फिर रिपीट होगी. इस बार भी लोगों का खूब प्यार मिलेगा’

Advertisement

नाना पाटेकर के शब्दों ने हौसला बढ़ाने का किया काम

इस तरह अनिल शर्मा की गदर 2 को भी नाना पाटेकर का प्यार मिल गया है. बता दें कि गदर 2 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 रिलीज हो रही है. इस तरह बॉक्स ऑफिस पर जोरदार मुकाबला देखने को मिल सकता है. लेकिन फिलहाल के लिए गदर 2 की टीम के लिए नाना पाटेकर के शब्दों ने हौसला बढ़ाने का काम किया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *