सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

2022 FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने दागा गोल, अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया

2 मिनट पढ़ें
2022 FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने दागा गोल, अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया

2022 FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने दागा गोल, अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया

Advertisement

2022 FIFA World Cup Qualifier: मेसी ने दागा गोल, अर्जेटीना ने वेनेजुएला को 3-0 से हराया

अर्जेटीना ने आज विश्व कप क्वालीफायर मुकाबले में वेनेजुएला को 3-0 से मात दी। खास बात ये की इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी लियोन मेसी ने भी गोल दागा। सबसे पहले अर्जेटीना के लिए निकोलस गोंजालेज ने राड्रिगो डी पाल के पास पर 35वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में अर्जेटीना के एंजेल डी मारिया ने 79वें मिनट में डी पाल के पास पर गोल किया और अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। फिर मेसी ने डी मारिया के पास पर 82वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त मजबूत कर दी। वेनेजुएला की टीम अंतिम समय तक कोई गोल नहीं कर सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र से ब्राजील, अर्जेटीना, इक्वाडोर और उरुग्वे पहले ही इस साल के अंत में कतर में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।

Advertisement

मेसी ने कहा, भविष्य को लेकर फिर से विचार करेंगे

वेनेजुएला के खिलाफ मैच जीतने के बाद मेसी ने कहा कि वो इस साल के आखिर में फुटबाल में अपने भविष्य को लेकर फिर से विचार करेंगे। इसके साथ ही ,मेसी ने कहा कि इस साल नवंबर-दिसंबर में होने वाले विश्व कप के बाद काफी चीजें बदल जाएंगी। मुझे नहीं पता कि मैं विश्व कप के बाद क्या करूंगा। कतर के बाद मुझे कई चीजों को लेकर फिर से विचार करना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *