Home दिल्ली-एनसीआर “सिंदूर कार्यक्रम” में 151 वीरांगनाओं का सम्मान अमित मेहरोल के संरक्षण में...

“सिंदूर कार्यक्रम” में 151 वीरांगनाओं का सम्मान अमित मेहरोल के संरक्षण में हुआ भव्य आयोजन

0
5

“सिंदूर कार्यक्रम” में 151 वीरांगनाओं का सम्मान अमित मेहरोल के संरक्षण में हुआ भव्य आयोजन

नई दिल्ली ( स्पर्श भारद्वाज ) : शहीद चन्द्रशेखर आजाद वीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित मेहरोल के संरक्षण में “सिंदूर कार्यक्रम – हमारा पूरा देश है शहीद वीरांगनाओं के साथ” का आयोजन आज आजाद भवन ऑडिटोरियम, आई.टी.ओ में बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित करना था। इस अवसर पर 151 शहीद वीरांगनाओं का भव्य सम्मान किया गया और उन्हें राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीप प्रज्वलन व शुभारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मंच पर “सिंदूर – एक शाम शहीदों के नाम” और “151 शहीद वीरांगनाओं का सम्मान” का बैनर लगाया गया था। अतिथियों को राजस्थानी पगड़ी, दुशाला, स्मृति चिन्ह, ट्रॉफी और भगवान गणेश की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया।

मंच पर अतिथियों को प्रतीकात्मक तलवार भेंट कर शौर्य और संकल्प का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के गगनभेदी नारे लगाए। सांस्कृतिक प्रस्तुति: कार्यक्रम में पंजाबी भंगड़ा, लोक गीत और देशभक्ति नृत्यों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। बच्चों ने आर्मी ड्रेस और शहीद चंद्रशेखर आजाद के वेश में प्रस्तुति देकर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में डॉ. वसंत गोयल, डॉ. अभिषेक वर्मा सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा: “जो देश के लिए शहीद हुए, वे अमर हैं। हम न भूलेंगे, हम न झुकेंगे। हम हैं शहीदों के परिवारों के साथ।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here