सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

भारत में आज मिले कोरोना वायरस के 1,247 नए संक्रमित, कल की तुलना में 43 फीसदी गिरावट

2 मिनट पढ़ें
भारत में आज मिले कोरोना वायरस के 1,247 नए संक्रमित, कल की तुलना में 43 फीसदी गिरावट

भारत में आज मिले कोरोना वायरस के 1,247 नए संक्रमित, कल की तुलना में 43 फीसदी गिरावट

Advertisement

देश में कोरोना मामलों की घट-बढ़ जारी है। आज सुबह जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 1247 नए मामले मिले, ये कल की तुलना में 43 फीसदी कम हैं। बीते दिन दैनिक मामलों में 90 फीसदी का उछाल आया था। इससे हड़कंप मच गया था। कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका सताने लगी। हालांकि, आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि देश में चौथी लहर की आशंका नहीं है। कल सुबह बीते 24 घंटे में 2,183 नए केस मिले थे, जबकि आज सुबह 1247 नए संक्रमित मिले। रविवार को 1150 नए मरीज मिले थे।

लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा संक्रमित मिले

वहीं, राजधानी दिल्ली में जनवरी के बाद सोमवार को पहली बार संक्रमण दर 7.72 फीसदी पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा संक्रमित मिले। कल के दिन बीते 24 घंटों में 501 मरीज मिले। इस बीच, बढ़ते मामलों को देखते हुए यूपी सरकार ने राजधानी लखनऊ समेत दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर व बागपत और हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नौ राज्यों के 34 जिले रेड जोन में हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *