सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

हर्ट ब्रेक से उभरी भारतीय हॉकी टीम, फाइनल का टिकट हासिल किया

3 मिनट पढ़ें

2018 के हर्ट ब्रेक से उभरी भारतीय हॉकी टीम, फाइनल का टिकट हासिल किया

टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 5-3 से हरा दिया है. वहीं, इस जीत के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है. अब टीम इंडिया की नजर गोल्ड मेडल पर है.

भारतीय मेंस हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हरा दिया है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में साउथ कोरिया को 5-3 से हराया. वहीं, इस जीत के बाद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय टीम ने पहला गोल पांचवें मिनट में किया. इसके बाद टीम इंडिया ने 11वें मिनट में गोल दागा. इस तरह भारतीय टीम मैच में 2-0 से आगे हो गई.

वहीं, इसके साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अपनी पिछली नाकामियों को भी पीछे छोड़ दिया है. दरअसल, एशियन गेम्स 2018 का आयोजन जकार्ता में हुआ था. भारतीय हॉकी टीम को जकार्ता एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार भारतीय टीम ने विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया.

0-3 से पिछड़ने के बाद साउथ कोरिया की वापसी…

इस मैच के 15वें मिनट में भारत के लिए तीसरा गोल आया. हालांकि, साउथ कोरिया ने 3-0 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की. साउथ कोरिया ने 17वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद साउथ कोरिया ने 20वें मिनट में दूसरा गोल किया. बहरहाल, इस वक्त तर टीम इंडिया 3-2 से आगे रही. बहरहाल, इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का नजारा पेश किया, जिसका फायदा भी मिला.

भारत ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराया

भारत के लिए मैच का चौथा गोल 24वें मिनट में आया. इस तरह भारतीय टीम 4-2 से आगे हो गई. लेकिन इसके बाद साउथ कोरिया ने फिर पलटवार किया. साउथ कोरिया ने 42वें मिनट में गोल किया. इस तरह स्कोर 4-3 हो गया. भारतीय टीम की बढ़त बनी रही. वहीं, साउथ कोरिया के तीसरे गोल के बाद भारत ने फिर गोल दागा. भारत के लिए पांचवां गोल 54वें मिनट में आया. इस तरह भारतीय टीम मुकाबले में 5-3 से आगे हो गई. टीम इंडिया की बढ़त आखिर कर बनी रही. इस तरह भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 5-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *