सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 31 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
रामलीला मैदान की रैली को मिलेगी ऐतिहासिक कामयाबी : भारत सिंह राघवदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार की पहल सराहनीय : मुकेश गोयलयमुना की सफाई के नाम पर लगातार की जा रही नौटंकी को समझ रही है जनता : हाजी जरीफDelhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफा

सहरसा में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर बदमाशों ने की युवक की हत्या, दोस्त ने बताया किस तरह हुई घटना

2 मिनट पढ़ें

सहरसा में बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू से गोदकर की युवक की हत्या, दोस्त ने बताया किस तरह हुई घटना

घटना सदर थाने क्षेत्र के बेंगहा बाईपास रोड की बताई जा रही है. मृतक चंदन के दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बिहार के सहरसा जिले में बुधवार (4 अक्टूबर) को दिनदहाड़े युवक की बाइक सवार अपराधियों ने सीने में चाकू से गोदकर हत्या कर दी. घटना सदर थाने क्षेत्र के बेंगहा बाईपास रोड की बताई जा रही है. मृतक की पहचान 21 वर्षीय चंदन कुमार दास के रूप में की गई है. उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. बदमाश घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए.

बताया जाता है कि चंदन सदर थाना क्षेत्र के लतहा वार्ड नं 9 का रहने वाला था. वह किसी काम से बाइक से अपने मित्र के साथ जा रहा था. बेंगहा बाईपास रोड पर बाइक सवार बदमाश आए और चंदन के सीने में चाकू से वार कर दिया. चाकू लगने से जख्मी चंदन नीचे गिर गया. उसके दोस्त राजा कुमार ने जख्मी हालत में चंदन को सदर अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने इलाज को दौरान मृत घोषित कर दिया. इस घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

मृतक चंदन के दोस्त ने बताई पूरी बात

पुलिस की पूछताछ में मृतक चंदन के मित्र राजा कुमार ने बताया, “हमलोग बाइक से मार्केट आ रहे थे. बाईपास रोड के पास जाम लगा था. हमलोग रुक गए. उसके बाद अजित कुमार नाम का लड़का आया और चंदन के सीने में चाकू मार दिया. बाद चंदन गाड़ी लेकर गिर गया. गाड़ी चंदन ही चला रहा था. हमलोग चंदन को लेकर सदर अस्पताल गए जहां उसकी मौत हो गई.”

जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

वहीं सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. इस घटना को अंजाम देने वाले की पहचान की जा रही है. बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *